पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी ने किया 100 पौधारोपण

 

प्रवास कर चलाया स्वच्छता अभियान, चौपाल लगा किया जनसंवाद

 

वाराणसी। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने 75 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम चलाया है, जिसका शुक्रवार को 50 दिन पूरा हुआ। इस अवसर पर विधायक ने ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाकर, स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने हेतु अपील किया तथा मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को सम्पूर्ण क्षेत्र को कूड़ा-मलबा मुक्त रखने हेतु सख्त निर्देश दिया।

*100 पौधारोपण किया गया*

प्रवास के दौरान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कालेज में 100 पौधारोपण किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठजनों संग, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज करायी। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विधायक ने जन चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी किया तथा भ्रमण कर वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विधायक डा नीलकंठ तिवारी के साथ प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, डॉ.वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.आलोक श्रीवास्तव, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, डॉ.पवन शुक्ला, मनीष कपूर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजीव सिंह बिल्लू, अनिल शास्त्री सहित विधानसभा के पार्षद गण व स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *