वाराणसी।आधुनिकता के इस दौर में शारीरिक स्वास्थ व मानसिक विकास ही सफलता है। खेल व्यक्तिगत और सामाजिक कौशल के विकास के लिए उत्प्रेरक का कार्य करती है। इसको ही ध्यान रखकर भारतीय खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा मंत्रालय के प्रकल्प भारतीय ज्ञान परम्परा केंद्र, सं. सं. वि. वि. द्वारा आईकेएस के मुख्य समन्वयक प्रो हरिप्रसाद अधिकारी के अध्यक्षता एवं कुलसचिव राकेश कुमार की विशिष्ट अतिथित्व में `स्नातक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ` का प्रात: भव्य आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. ज्ञानेंद्र सापकोटा संयोजक एवं डॉ. विजय कुमार शर्मा सह संयोजक रहे। खेल संचालक डॉ देवात्मा दुबे, संयोजक तथा सह संयोजक के नेतृत्व में “स्नातक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता” में शारीरिक रूप से स्वस्थ खिलाड़ियों की निम्न ६ टीमों ने सहभागिता की। प्रत्येक टीमों में ८-८ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

श्री स्वामी वेदांती वेद विद्यापीठ, वाराणसी,श्री स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय, वाराणसी,

इंण्टरनेशनल चंद्रमौली चैरिटेबल ट्रस्ट, वाराणसी,श्री विश्वेश्वरवेद भवनम्, वाराणसी,सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

वेदविद्यानिधी, वाराणसी।

श्री स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय, वाराणसी की टीम में सत्यम पाण्डेय, दुर्गादत्त शुक्ल, विनीत दूबे, रीषभ मिश्रा, आदित्य तिवारी, निखिल तिवारी, अंकित राज, सागर त्रिपाठी नें प्रतिभाग किया।

 

प्रथम विजेता श्री स्वामी वेदांती वेद विद्यापीठ, वाराणसी, द्वितीय विजेता विश्वेश्वर वेद भवनम् ,। तृतीय विजेता श्री नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय, तथा चतुर्थ विजेता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम रही।

खेल उद्घोषक डॉ. आशीष मणि त्रिपाठी तथा श्री दवे अल्पेश पंकजभाई ने संपूर्ण खेल की कमेंट्री की।

खेल निर्णायक के रूप में डॉ. जयंतपति त्रिपाठी तथा डॉ. दुर्गेश पाठक उपस्थित रहें। प्रो. दिनेश गर्ग विशेष अतिथि रहे।

मुख्य अतिथि आईकेएस के समन्वयक प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी रहे।

प्रथम विजेता टीम को शील्ड एवं प्रमाणपत्र कुलसचिव राकेश कुमार ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *