वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने ग्राम गद्दोपुर, पोस्ट हाथी बाजार के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक अवध नारायण यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके पुत्र धीरज यादव ने बताया कि 20 अगस्त मंगलवार को उनके पिता का अस्वस्थ होने के कारण निधन हो गया था। स्व. अवध नारायण यादव भारतीय कुश्ती टीम के कई बार प्रशिक्षक और भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे। एनएसएनआईएस पटियाला पंजाब में कुश्ती के मुख्य प्रशिक्षक रहे। कुश्ती के क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा है। इन्हें लोग कुश्ती का द्रोणाचार्य भी कहते थे।
