
वाराणसी।वेद- वेदान्त का प्रसार भारत में करने के लिए समर्पित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के वरिष्ठ आचार्य एवं वेदांत शास्त्र के उद्भट विद्वान प्रोफेसर रामकिशोर त्रिपाठी को एक सप्ताह तक आस्ट्रेलिया के बीपीएस स्वामी नारायण संस्था, ने वेदान्त दर्शन और सनातन धर्म के व्याख्यान के लिए एक आमंत्रित किया था।वहां पर आपके वेदान्त के जटिल अवधारणा के ज्ञान राशि से सम्पूर्ण आस्ट्रेलिया के जिज्ञासुजनों के सहज और सरल भाषा में समाधान कर इस संस्था का यश सिडनी और पर्थ सिटी तक बढ़ाया।
आचार्य रामकिशोर त्रिपाठी को पारम्परिक तौर पर प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया है।
आज कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने उक्त सम्मान (प्रमाणपत्र) प्राप्त कर विचार व्यक्त किया।
वेदांत दर्शन के विशिष्ट प्रो राम किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इन व्याख्यानों के पश्चात् बीएपीएस स्वामीनारायण रिसर्च इंस्टीट्यूट, आस्ट्रेलिया,सिडनी/पर्थ के ट्रस्टी शाजम भोजानी ने विश्वविद्यालय के कुलपति के लिये प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि हमारा संस्थान सदैव सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ाने के वाराणसी के प्राच्यविद्या के केन्द्र से जुड़कर निरन्तर सहयोग करते रहेंगे। वेदान्त शिरोमणि प्रो रामकिशोर त्रिपाठी जी के वेदान्त दर्शन एवँ भारतीय संस्कृति के ज्ञान राशि सभी लोगों ने एक सप्ताह प्राप्त किया है।इसके लिए हम लोग सदैव सहयोग की अपील करते हैं।इसके लिए प्रो त्रिपाठी को विभिन्न तरह के सम्मान और प्रमाणपत्र देते गौरवांवित महसूस किया जा रहा है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार सहित विश्वविद्यालय परिवार ने अभिनंदन किया है।
