वाराणसी। बनारस कचहरी के दिवारों पर बने क्रांतिकारियो के तस्वीरो पर पुष्पांजली अर्पित कर,दीप जलाकर शहीदों को याद किया गया। काशी जिनकी कर्म भूमि थी। जिन्होने भगत सिंह और सुखदेव के साथ हंसते हंसते फांसी के फंदे को चुम लेने वाले अमर शहीद राजगुरु का 116वी जयंती शनिवार को कचहरी मे मनाया गया।

बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय,नित्यानन्द चौबे,प्रेमसागर चौबे,राजेश तिवारी,विनोद पांडेय भैयाजी ,इन्दुकांत उपाध्याय,रजत सोनकर ,सोमेश्वर सिंह,विजय पांडेय,राजु दुबे आदि अधिवक्ताओ ने दिवार पर बने राजगुरू की तस्वीर पर पुंष्पांजली अर्पित कर,दीप जलाये।काशी के लाल राजगुरू अमर रहे,भारत माता की जय,वन्दे मातरम के गगनभेदी नारा लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *