
वाराणसी। वाराणसी हरहुआ ब्लॉक के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम को कंपोजित विद्यालय सरैया में जांच के दौरान अंशिकम (6वर्ष) के दिल में छेद मिला था। डा.जावेद ने इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी और आरबीएस जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय राय को दी थी। सीएमओ ने फ्री ओप्रेशन का लेटर प्रदान किया गया था। बच्चे का 23 अगस्त को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में आपरेशन हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को बधाई दी। टीम मे डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, विनोद कुमार मौर्या, नदीम अली, रंजना कुमारी थीं।
