कैम्प में तीन मानचित्र हुए स्वीकृत

 

वाराणसी। वीडीए के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती के रूप में प्राधिकरण की ओर से सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। शनिवार को प्राधिकरण सेवा सप्ताह के दूसरे दिन संजय गाँधी आवासीय योजना पार्क में कैंप लगाकर जनता की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया गया। मुख्य अतिथि आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु पार्क में पौधा रोपण किया। अपर सचिव ने वीडीए की उपलब्धियों योजनाओं एवं कैम्प के बारे में जानकारी दी गयी।

सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वीडीए के सुनियोजित, सुव्यवस्थित व सुदृढ़ विकास हेतु सतत् प्रयासरत हैं। विकास प्राधिकरण का मुख्य उ‌द्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। जिसमें योजनाबद्ध तरीके से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना शामिल है। सेवा कैम्प में प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों जैसे संपत्ति, नियोजन, निर्माण, मानचित्र एवं भवन अनुभाग के द्वारा जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। आगंतुक जनता को प्राधिकरण की रिक्त संपत्तियों के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी।

संयुक्त सचिव परमानन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर नगर नियोजक प्रभात कुमार, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता अरविन्द शर्मा, जोनल अधिकारी(जोन-3) सौरभ देव प्रजापति, सहायक अभियंता शिवाजी मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *