
रिपोर्ट:- अशरफ आदिल
प्रयागराज।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरोध में हिंदू रक्षा समिति फूलपुर प्रयागराज के तत्वावधान टीवी में हजारों की संख्या में भारत माता के उद्घोष के साथ विशाल जनक आक्रोश रैली शनिवार को निकली ।
रैली हरि कृपा मंडपम निकट गोमती इंटर कॉलेज से निकलकर पुरेमहारथ केशव नगर होते हुए तहसील फूलपुर जा पहुंची जहां बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ चिंता जाहिर की और और फिर हरी कृपा मंडापम में समापन हुआ। रैली के आरंभ में वक्ताओं ने अपना अपना ऊर्जा युक्त उद्बोधन रखा सभी ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हो रहे क्रूर नरसंहार का विरोध किया और हिंदुओं को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया बांग्लादेश भारत का भिन्न अंग था विभाजन के समय पूर्व पाकिस्तान बना और 1971 में बांग्लादेश बना लेकिन भारत विरोधी सनातन विरोधी मानसिकता के लोग हिंदुओं पर आघात करते हैं अब समय आ गया है कि पूरे विश्व को यह संदेश दिया जाए कि हिंदुओं पर किसी भी प्रकार का कोई भी आघात या अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालन शिव कैलाश ने किया इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सह प्रांत कार्यवाह राज बिहारी सह विभाग कार्यवाह बेचन, जिला संघ चालक सूर्यनारायण जी जिला कार्यवाह जगत जी रवी जी नगर कार्यवाह उमाचारण जी पूज्य पाद वार्ड परसरामाचार्य ब्रह्मराक्ष सुदर्शन शरण जी महाराज प्रतिष्ठान पूरी एवं जगतगुरु पूज्य नारायण आचार्य श्रींगवेरपुर धाम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री महेंद्र मौर्य, अमरनाथ अनिल, दिलीप, प्रमोद पांडे , रोहित, नवीन, उत्तम संघ के आदि के साथ सामाजिक जीवन में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के हजारों राष्ट्रभक्ति उपस्थित रहे।
