वाराणसी। अर्दली बाजार में अंजुमन इमामिया के संयोजन में मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह से चेहल्लुम का जुलूस निकला। मौलाना गुलज़ार मौलाई ने मजलिस को खिताब किया। बाद मजलिस अलम,ताबूत, दुलदुल अली असगर का झूला,अमारी का जुलूस निकला। जो अपने कदीमी रास्तों से होकर पुनः उसी इमामबारगाह में समाप्त हुआ।

अली जनाब मौलाना तजीबुल हसन (रांची) ने तकरीर की। जुलूस में अंजुमन अंसारे हुसैनी,अंजुमन हुसैनिया,अंजुमन जादेआखरत,अंजुमन पैगामे हुसैनी नौहा और मातम करते चल रही थी।

मौलाना तौसीफ अली ने जुलुस का परिचय कराया। संचालन बाकर बलियाबी ने किया। जगह जगह मोमनिनों के लिए सबील अल्पाहार प्रसाद (तबरुक) वितरण किया गया।

पूरा इलाका काले कपड़ों पर लिखें श्लोको से पटा रहा। जुलूस संयोजन में इरशाद हुसैन सद्दू, एसएम जाफर, ज़फ़र अब्बास, फसाहत हुसैन बाबू, सुजात रुस्तम,, हसन मेंहदी कब्बन, दिलकश रिज़वी, तनवीर मेंहदी, राहिल नकवी, रियासत हुसैन, विक्की जाफरी, अकबर मेंहदी,फैजान हुसैन ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *