हाशमी वेलफेयर सोसायटी मनाया मना वार्षिक सम्मेलन 

 

नजर न्यूज नेटवर्क/नगर संवाददाता 

वाराणसी। हाशमी वेलफेयर सोसायटी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन मोडैला स्थित एक लान में आयोजित हुआ। संस्था शिक्षा जन जागरुकता अभियान के तहत गांव गांव सर्व समाज के जरूरतमंद गरीब बच्चें बच्चियां हेतु निःशुल्क कोचिंग सेंटर का संचालन की जाती है। उन्हें समय समय पर कापी व स्टेशनरी कीट भी उपलब्ध कराती है। अन्य वेलफेयर का कार्य भी करती है। प्रोग्राम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी निजामुद्दीन हाशमी ने किया। मुख्य अतिथि जलील हाशमी बबलू ने कहा कि मजबूती से संस्था के लिए काम करने और तन मन धन से मदद का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि शमसुद्दीन हाशमी ने कहा कि समाज के लोग एकजुट हो तभी समाज का विकास संभव है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष निजामुद्दीन हाशमी, प्रदेश अध्यक्ष लाल मुहम्मद हाशमी थे। प्रस्तावित वेलफेयर सेंटर के प्रतीक मानचित्र का उदघाटन किया गया। संस्था के प्रथम वार्षिक पत्रिका का अवलोकन व विमोचन भी हुआ। समाज के हाई स्कूल व इंटर में 75% प्राप्त छात्र एवं छात्राओं को ममेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष 2024 में हज कर के वापस आए समाज के लोगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *