
धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व
शिवपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बच्चों ने कृष्ण के बालपन के लीलाओं का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। शिवपुर स्थित एक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के नंद बाबा, यशोदा माता, राधा-कृष्ण और बाल सखा का रूप धारण कर प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में छोटी-छोटी गइया छोटे छोटे ग्वाल, यशोमती मैय्या से बोले नंदलाला, वाह कृष्णा हाय आदि गीत पर नृत्य नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति दी। गोवर्धन लीला का नाटक का मंचन कर सभी का मनमोहक लिया।
