
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल ने मंदिर परिसर में गिरा हुआ रुपयों से भरा पर्स दर्शनार्थी को वापस कर ईमानदारी की मिशाल पेश किया। दर्शनार्थी महिला ने प्रसन्न होकर महिला कांस्टेबल की प्रशंसा की। विश्वनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को किसी दर्शनार्थी का 23,500 रुपये से भरा पर्स गिर गया। जो महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव को मिला। महिला कांस्टेबल ने पर्स को गर्भगृह प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह को सुपुर्द किया। जिन्होंने अल्फा के माध्यम से सभी पॉइंट को सूचित किया। सूचना पाकर देहरादून निवासी उपासना डिमरी आई और सही पहचान बताई तब सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पर्स महिला दर्शनार्थी को सौंपा। दर्शनार्थी उपासना डिमरी ने प्रसन्न होकर महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव और वाराणसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
