वाराणसी ।विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा की प्रेरणा और आशीर्वाद से हरिश्चंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में समस्त काशीवासियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान श्री कृष्णके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए इसी मे मानव जाति का कल्याण निहित है।

शक्तिधाम आश्रम में आयोजित श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के अवसर पर काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान प्रोफेसर सुरेश कुमार शर्मा के आचार्यत्व मे अर्ध रात्रि में भगवान श्री कृष्ण की वैदिक पद्धति से पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी, प्रवीण खत्री, अरुण यादव ,शुभम पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *