वाराणसी। वीडीए के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती के रूप में प्राधिकरण द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को प्राधिकरण सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस को दशाश्वमेध प्लाजा में कैंप लगाकर जनता की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया गया l मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और विधायक नीलकंठ तिवारी, विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद् हंसराज विश्वकर्मा,महापौर अशोक कुमार तिवारी थे। स्वागत उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुके देकर किया गया l जिसके उपरांत उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम मंच से उपस्थित जनता से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की समस्या चाहे वह संपत्ति अनुभाग, नियोजन अनुभाग, भवन अनुभाग से सम्बंधित हो तो सभी का निस्तारण कैम्प के माध्यम से आपके द्वार पर किया जायेगा। अवगत कराया गया कि वाराणसी की पहचान बनाये रखने के साथ सुनियोजित विकास जैसे चौड़ी सड़के, आवास की व्यवस्था करना तथा शहर का सुन्दरीकरण करना ही वीडीए का लक्ष्य हैl गंगा से 200 मी0 के अंतर्गत मरम्मत हेतु जानकारी दी गयी, यदि फर्श की मरम्मत करनी हो, दीवारों के प्लास्टर/पेंट कराना हो अथवा छत का मामूली मरम्मत करना हो तो किसी भी प्रकार के अनुमति की आवश्यकता नही है l अंत में उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण प्रदेश में पहला ऐसा प्राधिकरण है जहां वाराणसी की जनता अपना भू-प्रयोग सम्बंधित जानकारी घर बैठे वीडीए की वेबसाइट www.vdavns.com से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी ने सेवा सप्ताह तथा विकास कार्यों की सराहना की। दशास्वमेध प्लाजा के निर्माण कार्य व सुन्दरीकरण की प्रसंशा की गयी l विशिष्ट अतिथि हंशराज विश्वकर्मा तथा अशोक कुमार तिवारी ने प्राधिकरण द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के कार्य की सराहना करते हुए वाराणसी के अनेको स्थानों जहां विकास की आवश्यकता है का सुझाव दिया। जिसे प्राधिकरण भविष्य में अवश्य अमल में लायेगा। अतिथियों ने पौध रोपण कर और पौध रोपण हेतु पौधे वितरित कियेl कैम्प में उपस्थित अतिथियों का वीडीए उपाध्यक्ष ने शाल, प्राधिकरण स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर सम्मानित किया।

सचिव डॉ वेद प्रकश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव ,अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता अरविन्द शर्मा, जोनल अधिकारी(जोन-3) सौरभ देव प्रजापति, सहायक अभियंता शिवाजी मिश्रा थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *