
रिपोर्ट:- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। लखनऊ में 27 को दिन भर में लगभग 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि बुधवार 28 अगस्त को सुबह से सांयकाल तक 11 मिलीमीटर बारिश हुई है।40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही है।
लखनऊ में देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई।
बारिश धीमी होने पर वाहन से लोग बाहर निकले। जिससे चारों तरफ जाम लग गया।
सड़को पर जलजमाव से जाम की स्थिति बनी रही। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियो को घंटों जूझना पड़ा।
वी आई पी गेस्ट हाउस चौराहे पर भी लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। लगभग एक किमी तक लम्बा जाम लगा।
शहर के आलमबाग, लोहिया अस्पताल, बुद्धेश्वर गोमती नगर, सिविल अस्पताल रोड जाम में रहा। यात्रियों को जाम के कारण रेलगाड़ी भी छूट गया।
