वाराणसी। वीडीएउपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को प्राधिकरण सभागार में निर्माण की परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। वाराणसी कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक निर्माणाधीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में रोप वे की पायलट परियोजना अन्तर्गत कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक रोप वे स्टेशन एवं टावर्स के निर्माण कार्य एनएचएलएमएम द्वारा कराये जा रहे कार्यो के अन्तर्गत विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं परियोजना टावर व स्टेशन के स्थान से अन्यत्र स्थान पर स्थानान्तरित करने के कार्य की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा में विधुत विभाग, जलकल, जलनिगम, गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थिति रहे। बैठक के दौरान वीडीए उपाध्यक्ष ने विधुत विभाग, जलकल, जलनिगम के शफिटिंग कार्यो में विलम्ब तथा आ रही समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्याओं का सामाधाान जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा, अधिक्षण अभियन्ता आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *