
कार्य कौशल और चरित्र ,राष्ट्र निर्माण की बुनियाद
पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
वाराणसी। कार्य कौशल और चरित्र निर्माण से ही किसी सफल राष्ट्र का निर्माण होता है । स्काउट गाइड संगठन यह दोनों व्यवहार बच्चों के अंदर संस्कार के रूप में डालता है। यह बातें गुरुवार को गिलट बाजार स्थित नवरचना कान्वेंट स्कूल में सचिव उत्तर प्रदेश बोर्ड विनोद राय ने कहीं। पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सदस्य डॉ हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि कार्य के प्रति कुशलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमारे राष्ट्र को मजबूत बनाता है। राष्ट्र के प्रति समर्पण शिक्षा संस्थानों की प्राथमिकता में होना चाहिए। स्कूल के छात्र- छात्राओं ने प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत टेंट, बर्तन स्टैंड, जूता स्टैंड, कूड़ा स्टैंड, कैंडल एवं मंदिर का निर्माण किया। जिसको अतिथियों ने देखा और बच्चों के कार्य कौशल की सराहना की। छात्रों की टुकड़ी लीडर दिव्यांशी सिंह एवं छात्रों के टुकड़ी लीडर अश्वनी कुमार सिंह ने क्रमशः लाल बहादुर पटेल एवं मीरा के नेतृत्व में बेहतर कार्य का प्रदर्शन किया। बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत डॉ रामसुधार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ बीके सिंह, डॉ रमेश प्रताप सिंह, डॉ उमेश सिंह ,डॉ एसपी सिंह, श्रीमती पानमति सिंह, पंकज कुमार सिंह, , डॉ कृष्ण प्रताप सिंह एवं डॉ अरविंद कुमार सिंह थे।
