रिपोर्ट :-अमित पांडेय 

 

वाराणसी। लंका अस्सी रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अघोर पीठ हरिश्चंद्र घाट काशी के पीठाधीश्वर उग्र चंडेश्वर कपाली (कपाली बाबा) ने कहा कि अघोर चतुर्दशी के पावन पर्व पर परम् पूज्य अघोराचार्य अवधूत श्रेष्ठ बाबा कीनाराम जी की 425 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम व भजन संध्या एक शाम महाकाल के नाम का आयोजन 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भव्य रूप से मनाया जायेगा।

विस्तृत जानकारी देते हुए कपाली बाबा ने बताया कि 31 अगस्त को रात्रि श्मशान पीठ पूजन, योगिनी चक्रानुस्ठान, 1सितम्बर को मध्य रात्रि बाबा का पूजन तथा 2 सितम्बर को रुद्रार्चन, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कपाली बाबा ने बताया कि 2 सितंबर सांय भजन संध्या “एक शाम महाकाल के नाम” में देश के नामचीन कलाकार को आमंत्रित किया गया है।

आमंत्रित कलाकार विजय राजपूत (हरियाणा), सुनील शर्मा (राजस्थान), बिट्टू महाराज (उज्जैन), भरत शर्मा (निगुण सम्राट), राजन तिवारी, अमलेश शुक्ला अमन सहित अन्य कलाकार शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध शहनाई वादक पंडित महेंद्र प्रसन्ना व उनके साथियों द्वारा किया जाएगा।

बाबा ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन चेत सिंह किला शिवाला वाराणसी में आयोजित हैं शेष सभी आयोजन हरिश्चंद्र घाट पर होंगे।

इस अवसर पर पीठ संचालक राजकुमार, केशरी प्रभु नाथ सिंह, अरविंद गुप्ता, महेंद्र साहनी, आदित्य आनंद, योगेश यादव, दिलीप मौर्या, राघवेंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *