वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कक्षा प्रथमा से लेकर आचार्य पर्यंत छात्रवृत्ति देने के लिए आज लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ को पुष्पगुच्छ,विश्वविद्यालय से प्रकाशित दुर्गासप्तशती,लोक माता गंगा एवं स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट की।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के सर्वविध- विकास के लिये अपेक्षित हर सम्भव सहयोग के अश्वासन के साथ-साथ विभिन्न विषयों के त्वरित समाधान हेतु सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश देते हुए यथाशीघ्र विश्वविद्यालय आने का संकल्प भी व्यक्त किया।विश्वविद्यालय में आने पर भौतिक रूप से पुस्तकालय, पांडुलिपियों, छात्रावासों,प्रकाशन,संग्रहालय आदि का अवलोकन करेंगे। विभिन्न समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *