
जोधपुर।लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा के सत्र 2024-25 कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भगवान महावीर प्रेक्षाध्यान केंद्र हाल में संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण अधिकारी लायन सुरेश गोयल ने सर्वप्रथम लायन महेंद्रराज लुणावत को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात् उपाध्यक्ष लायन राजेंद्र सालेचा, सचिव लायन सुरेश लाहोटी, सहसचिव लायन राजेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष लायन जसराज बोथरा, सदस्यता चेयरपर्सन लायन चंदन बागरेचा, सेवा चेयरपर्सन लायन संजय गहलोत, एल सी आई एफ़ चेयरपर्सन लायन ओम प्रकाश सिंघल, मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन राजेंद्र सारस्वत एवं बोर्ड डायरेक्टर लायन पी डी गुप्ता, लायन टीकम चंद बागरेचा, लायन गुमना राम जाँगीड़, लायन तुलसा राम पटेल, लायन हिम्मता राम चौधरी को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट सम्मानित अतिथि क्षेत्रीय चेयरपर्सन लायन आनंद मेवाड़ा एवं वरिष्ठ लायन आर के ओझा, लायन वीरेंद्र सुराणा, लायन सुनील धारीवाल, लायन अजय मोहनोत, लायन कुंदन जाँगिड़, लायन राजेश अग्रवाल, लायन बी एस गहलोत, लायन रिंकु सहगल, लायन सुरेश राघवानी, नरपत सालेचा, पुखराज चोपड़ा, गौतम सालेचा, अशोक हीरावत, शांतिचंद सालेचा, गौतम बागरेचा, नागेंद्र संचेती, प्रकाश गोलिया, शांति लाल सिंघवी, सुमेर लालवानी, अतुल गर्ग, ओम जी राकेचा, लुणजी बागरेचा के साथ बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।
निवर्तमान अध्यक्ष लायन गणपत सालेचा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अथितियों का स्वागत किया। सचिव लायन सुरेश लाहोटी व कोषाध्यक्ष लायन जसराज बोथरा गत वर्ष के कार्यकलापो पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष लायन महेंद्रराज लुणावत ने अपने संबोधन में क्लब को सेवा कार्यो में सभी सदस्यों के सहयोग से निरंतरता रख इसे नई ऊचाइयों पर ले जाने का प्रयास रहेगा।
सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर साफ़ा व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। अंत में उपाध्यक्ष राजेंद्र सालेचा ने सभी मेहमानों का धन्यवाद प्रेषित किया।
