
वाराणसी। गुरु शिष्य परंपराओं का निर्वहन करते हुए कैण्ट फुलवरिया स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल के पूर्व अध्यापक स्व.अविनाश श्रीवास्तव को विद्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि दी गई। 
विद्यालय के निदेशक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी होती है राष्ट्र चरित्र का निर्माण करने हेतु बच्चों में अच्छे गुणों और शिक्षा को बढ़ावा देना। स्कूल से ही देश का भविष्य निकलता है।इसलिए को सदैव याद रखना चाहिए।
श्रध्दांजली सभा में दिव्या मिश्रा,रूपा राजवीर,रितेश सिंह,दिलीप श्रीवास्तव,रेणु कुमारी,मधु पाल,रीना त्रिपाठी, रितेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे ।
