वाराणसी। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भूर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूची रखने वाले परम्परागत करीगरों को उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किये जाने हेतु जनपद को मुख्यालय से 10 अदद पापकार्न मेकिंग मशीन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट upkvib.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से चयन किया

जायेगा। चयनित लाभार्थियों/व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत पापकार्न मेकिंग मशीन का वितरण कराया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र व राशन कार्ड/परिवार आई०डी० अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो (ऑन लाइन आवेदन की हार्ड कापी) समस्त प्रमाण पत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय टकटकपुर में 06 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। विशेष जानकारी कार्यालय में अथवा मोबाईल नम्बर 9580503155 पर किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *