रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़।सरायमीर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को भेली मण्डी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक हेम राज मीना द्वारा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।

सरायमीर थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव हमराही पुलिस बल के साथ मुकदमे में वांछित अभियुक्त सरायमीर थाने के फरीदीनपुर निवासी 24 वर्षीय राकेश यादव पुत्र लल्लू यादव को सरायमीर के भेली मण्डी स्थित एक कपड़े की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

वादिनि ने 19 अगस्त को आरोपी पर घर में अकेली देख कर छेड़छाड़ तथा गाली गलौज, मार-पीट व जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *