
वाराणसी।सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव ने शिक्षक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा गया। जिसको नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षक एमएलसी ने बिंदुवार चर्चा करते हुए कहा कि आप लोगों की समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखूंगा और जल्द ही इन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। श्री यादव गाजीपुर से चलकर एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। गाजीपुर से आते समय रास्ते में लक्ष्मीशंकर इंटर कॉलेज रजवाड़ी,
मारकंडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैथी, संकट मोचन महाविद्यालय चौबेपुर, सुभाष इंटर कॉलेज चौबेपुर, राजकीय कन्या विद्यालय चौबेपुर एवं विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में जाकर शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू हुए। सर्किट हाउस में शिक्षक नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता व अन्य गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी भी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद शाम वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के घर तड़िया, चकबिही सारनाथ जाकर उनके पिता तेजू लाल मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्रा के आवास कोटवा जाकर शोक संवेदना व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, जैन कुशवाहा, भीष्म नारायण यादव, पूजा यादव, संजय मौर्य, धनंजय यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश मौर्या, इरशाद अहमद, मनोज मौर्या, सचिन प्रजापति, दिलीप मौर्य, राहुल मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।
