
रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। मोहनलालगंज के कोतवाली क्षेत्र के कनकहां गांव में आज सुबह खाली प्लाट पर युवक का शव मिला है।शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह के समय लोग खेत की ओर जा रहे थे।तब खाली प्लाट के पास युवक का शव देखा। बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो गये।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाया है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।
