वाराणसी। शिवपुर (तरना) रेलवे लाइन के समीप शनिवार के सुबह ट्रेन से कट कर करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। स्टेशन अधीक्षक शिवपुर ने बताया कि गाड़ी संख्या 20414 के लोको पायलट द्वारा सुबह लगभग 5.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई की बीरापट्टी शिवपुर डाउन लाइन पर एक डेड बॉडी पड़ी हुई है।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव की जामा तलाशी की, परंतु ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आरपीएफ के अनुसार मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी।
