
वाराणसी। वाराणसी जिला टेनि – क्वायट संगठन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय टैनिकॉइट का आयोजन एक सितंबर को सनबीम स्कूल वरूणा में किया जा रहा है। जिसमें जिले सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश स्तरीय टैनिक्वाइट टीम का चयन किया जाएगा।
यह जानकारी वाराणसी टैनिक्वाइट संगठन की सचिव मनीषा रानी ने दी है।
