पर्यावरण,जल का संरक्षण करना नागरिक का कर्तव्य

रिपोर्ट अमित पांडेय

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पाणिनि सभागार में राष्ट्र उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य विषयक संगोष्ठी आज सामाजिक विज्ञान विभाग के आयोजन में सम्पन्न हुआ।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आर एस एस क्षेत्र प्रमुख युद्ध वीर जी रहे।

अध्यक्षता सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने किया। संगोष्ठी का संचालन प्रो शैलेश कुमार मिश्र व धन्यवाद प्रकाश प्रो राजनाथ ने किया।

मुख्य वक्ताश्री युद्ध वीर जी ने कहा कि पर्यावरण,जल संरक्षण मानव जाति के लिए चुनौती पर सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इनके संरक्षण का कर्तव्य करना चाहिए ।

संगोष्ठी अध्यक्ष प्रो बिहारी लाल शर्मा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में दो तरह की धाराएं हैं।एक क्रांति सामाजिक सामाजिक परिवर्तन को आधार मानती है।दूसरा जो शांति को परिवर्तन का आधार मानती है समाज का संचालन करती है। भारतीय चिंतन में सदैव कर्तव्य केंद्र में रहा है।

संगोष्ठी में मध्य भाग के संघ चालक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ हेमंत गुप्ता,सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राम त्रिपाठी,डा हरेंद्र राय,प्रो रामपूजन पाण्डेय, दिनेश पाठक, डा राकेश तिवारी,प्रो रमेश प्रसाद,प्रो जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *