
रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
उन्नाव।नकद दस हजार रुपए नही रहा, दोस्त ने आनलाइन ट्रांसफर किए फिर भी अपने दोस्त को बचा नहीं पाया दोस्त पानी के बहाव में बह गया।
यह घटनाक्रम उन्नाव में जिला जज के पति व वाराणसी स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर आदित्य बर्धन सिंह गौरव के साथ घटी।
आदित्य बर्धन की पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के पुणे जिला मे जिला जज है। आदित्य बर्धन के चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव के रुप में कार्य रत है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य बर्धन अपने मित्र के साथ गंगा स्नान करने गए थे। डूबते दोस्त आदित्य को बचाने के लिए चिल्ला कर गोताखोर को बुलाया। वह दस हजार रुपए मांगने लगे। दोस्त हाथ गोता खोर का जोड़ता।नकद नहीं रहा, आनलाइन ट्रांसफर किए।तब तक जज के पति गंगा में बह गए, गोताखोर ने छलांग लगाई। कुछ हासिल नहीं हुआ।
पुलिस टीम गंगा में उनकी तलाश कर रही है।
