गुड फ़ूड गुड मूड पर व्याख्यान

 

वाराणसी। डॉ.घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (गोसाईपुर) मोहाव में शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से गुड फ़ूड गुड मूड विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के गृहविज्ञान विभाग के आहार एवं पोषण विज्ञान की असिस्टेंट प्रो डॉ विभा सिंह ने छात्राओं एवं शिक्षकों को खानपान की महत्ता और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि हमारा खानपान सीधे तौर पर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। स्वस्थ और संतुलित आहार न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौष्टिक आहार के विभिन्न पहलुओं, जैसे ताजे फल, सब्जियों, नट्स, और साबुत अनाजों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सही आहार का चयन हमारे मनोदशा को प्रभावित करता है और तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से बचाव में सहायक होता है। कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथि कमलेश सिंह ने डॉ विभा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रशासक संजीव सिंह ने आभार जताया। स्वागत डॉ बिंदु सिंह, संचालन संजय कुमार उपाध्याय,धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर रेवा शंकर सिंह, जॉन अगस्तीन, अनुराग त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ डीके सिंह,संजीव ठाकुर, डॉ परमानंद त्रिपाठी,डॉ प्रवीण पाण्डेय, डॉ कृष्णा यादव, देवाशीष, मनीषा आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *