वाराणसी। अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट का मकान जो काफी जर्जर हो चुका है मकान का दीवार आज सुबह भर भराकर कर गिर गई । जानकारी के अनुसार द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट देरवहवा बाबा आश्रम का मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। आज सुबह इसकी दीवार भर भराकर गिर गई।

यह संजोग ही था कि कोई उस समय वहां नही था। नहीं नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। समाजसेवी रामयश मिश्र ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व वह नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त को वह फोटो और वीडियो बनाकर भेज भी गया था,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामयश मिश्र ने कहा कि यह मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया और कभी भी गिर सकता है जिला प्रशासन इस पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *