
वाराणसी। रविवार को गोवर्धन पूजा समिति ने श्री कृष्ण जन्मदिन के पश्चात् लड्डू गोपाल षष्ठी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू के अनुसार जन्माष्टमी के बाद लड्डू-गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कान्हा को छप्पन भोग लगाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, चंदौली के पूर्व सांसद राम किशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव रहे । अध्यक्ष ने गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया।
