वाराणसी।रविवार उत्तर प्रदेश असोसिएशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एवं बनारस बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश तथा मिस्टर बनारस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप – 2024 का आयोजन आशीर्वाद वाटिका , चंद्रा चौराहा पंचकोशी में आयोजित किया गया।

जिसमें मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश के 138 खिलाड़ियों तथा मिस्टर बनारस में 146 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय जज मनीष कुमार, राजेश गुप्ता,सनी क्षत्रिय,के पी त्यागी , मोहम्मद सगीर,त्रिलोकी मोदनवाल,बेलाल अहमद , डॉ सुबाष चंद्र,राजेश यादव, चंद्र प्रकाश, रजनीश यादव, रहे ।

प्रतियोगिता में मिस्टर बनारस का खिताब नवीन विश्वकर्मा व मसल मैन शिव कुमार मिला। मिस्टर यू पी अंकित कपूर व मसल मैन ऑफ यू पी प्रवीन यादव को मिला।

उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस के महासचिव मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अध्यक्षता किया। मंच का संचालन अंकित साहू ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *