रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आजमगढ़ की विशेष बैठक सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज पाण्डेय बाजार परिसर में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य परिषद के नयी कार्यकारिणी का चुनाव रहा। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा गिरीश चतुर्वेदी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया, जिनके सहयोगी के रूप में दिवाकर तिवारी, आनंद उपाध्याय, निशीथ रंजन तिवारी को नामित किये गये।

निर्वाचन अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि आगामी 15 सितंबर को दोपहर 02 बजे से सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज पाण्डेय बाजार में संपन्न होगा। जिस विषय में परिषद के सभी सदस्यों को सूचना भेजी जाएगी कि वह चुनाव में उपस्थित होकर अपना पदाधिकारी चुने।

इस बैठक में ब्रजेश नंदन पांडेय, मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. मालती मिश्रा, दिवाकर तिवारी, रामकंवल चतुर्वेदी, आनंद उपाध्याय, कृष्णकांत उपाध्याय, गिरिजा सुवन पांडेय, निशीथ रंजन तिवारी, आनंद चतुर्वेदी, राजन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *