
वाराणसी। सोमवार को घोर अमावस्या तिथि पर सोनारपुरा स्थित कुच बिहार काली बारी मंदिर मे विराजमान मां काली का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्प से सजाया गया। मां काली का भव्य आरती किया गया। आरती में उपस्थित भक्तों ने गीत गाए।भजन मण्डली ने देवी गीत गायन कर खूब तालियां बटोरी।
क्षेत्रिय जनता एवं कई भक्तगण उपस्थित रहकर आनंद उठाये।
समस्त कार्यकम पंडित दीनानाथ शास्त्री के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ
