रिपोर्ट :-चंद्र मोहन तिवारी

 

लखनऊ। मंगलवार को सूर्या मैदान में सशस्त्र बल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हेलीकॉप्टर से उतरते कमांडो,पलक झपकते ही पोजीशन, टारगेट पर निशाना। मकड़ी की तरह मैदान में दौड़ते रोबोट का दुश्मनों पर आक्रमण, गांवों में छिपे आतंकियों को खोज कर मार गिराने का कमांडो ने रिहर्सल किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सशस्त्र बल महोत्सव का उद्घाटन किया। जो पांच सितंबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा थल सेना, वायुसेना, नौसेना के एक जुट प्रयासों का परिणाम है आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारे सशस्त्र बल सिर्फ एक रक्षा संरचना नहीं है। अपितु यह हमारे देश की सुरक्षा की एक मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *