
वाराणसी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के योग साधना में आयोजित हिंदी ओलम्पियाड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें प्रथम तान्या श्रीवास्तव, द्वितीय मातंगी प्रिया
तृतीय हर्षराज मिश्र स्थान पर रहे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के द्वारा उक्त विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया ।तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा मंचस्थ अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
प्रतिभागी छात्रों द्वारा वैदिक मंगलाचरण व पौराणिक मंगलाचरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्रीमती विद्या कुमारी चंद्रा, तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.जितेंद्र कुमार ने किया गया।
कार्यक्रम में प्रो.हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो.विधू द्विवेदी, प्रो.जितेंद्र कुमार शाही,डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. पद्दमाकर मिश्र, छात्र व छात्राएं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
