वाराणसी। उदय प्रताप कालेज स्थित प्राचीन छात्र एसोसिएशन की ओर से राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की जयंती पर मंगलवार को भिनगा अनाथालय में श्रमदान किया गया। प्राचीन छात्रों ने यूपी कालेज परिसर और भोजूबीर स्थित राजर्षि उद्यान में राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू देव की प्रतिमा और अनाथालय परिसर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अनाथालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह, अध्यक्ष विंध्याचल सिंह,मेजर (डा.) अरविन्द कुमार सिंह, शिवा,अमरनाथ सिंह,रजत सिंह, आनंद प्रकाश सिंह,विनय कुमार सिंह,आत्मा,रवि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *