
वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर युवा संगठनों के प्रदेश व्यापी छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत 100 नए छात्रों- नौजवानों को पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता दिलाई गई। नेताओं ने उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और उन्हें माला बनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बधाई दी गई। मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि यह सरकार नौजवानों को अपमानित कर रही है। मामला 69000 शिक्षक अभ्यर्थियों का हो, शिक्षामित्रों या अन्य कर्मचारी व नौजवानों का हो, सरकार ने सभी के साथ अन्याय किया है। अध्यक्षता करते हुए युवा नेता पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा “रवि” ने बताया कि पिछले एक महीने से चल रहे इस सदस्यता अभियान में छात्रों नौजवानों के बीच जाकर पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइड, पुस्तकालयों का निर्माण, छात्रसंघ बहाली, शिक्षण संस्थानों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार एवं आरक्षण में पारदर्शिता समेत सभी जनहित के मुद्दों पर छात्रों नौजवानों को जागरूक किया गया है। जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राहुल यादव ने बताया कि आगामी 9 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के फ्रंटल संगठनों द्वारा शिक्षक सम्मान समोराह आयोजित करना, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र और छात्राओं की समस्या की सुनवायी, संगोष्ठी आयोजित करना, वर्तमान राजनीति में छात्र, छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका, मेधावी छात्र और छात्राओं का सम्मान करना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अध्यक्षता रविकांत विश्वकर्मा और संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव पीयूष यादव आशु ने किया। बैठक में पूर्व प्रत्याशी अजगरा सुनील सोनकर, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राहुल यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला सचिव यूथ ब्रिगेड पुनीत मिश्रा,आर्यन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा (काजू), अभिषेक त्रिपाठी, सुशील मिश्रा (बेटू), आकाश मिश्रा, अंकुर मिश्रा, ऋतिक मिश्रा, राज प्रताप सिंह,गुरुदयाल सिंह, आशीष सिंह, आरपी यादव आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।
