
जोधपुर।लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा एवं श्री अरिहंत शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अरिहंत अपर प्राइमरी विद्यालय, सूरसागर, जोधपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक- सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में 29 शिक्षकों, चिकित्सकों, तकनीशियन व अन्य का माल्यार्पण, शाल, साफ़ा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा के एडमिनिस्ट्रेटर लायन गणपत सालेचा, अध्यक्ष लायन महेंद्र राज लुणावत व पूर्व अध्यक्ष लायन नरपत सालेचा द्वारा सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा राजेश विश्नोई, श्रीमती डा रविना विश्नोई द्वारा 245 बच्चों व अभिभावकों के दांतों की जांच कर उचित सलाह के साथ दवा, टूथपेस्ट व टूथब्रश दिये गये।
इसके साथ ही मंगल हॉस्पिटल एंड रीचर्स सेंटर के डा माधा राम (मेडिसिन) एवं श्री राम हॉस्पिटल के डा दिनेश डारा (पूर्व एम्स-मनोंचिकित्सक) के साथ तकनीशियन डालूराम, प्रेम प्रकाश, उमेश चौधरी सुश्री गुड्डी इत्यादि द्वारा 166 बच्चों व अभिभावकों की रक्त-जांच कर ज़रूरी सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान की बच्चों में द्वारा आकर्षक स्वागत एवं आभार नृत्य गान प्रस्तुत किया। लायन क्लब अध्यक्ष एवं संस्थान प्रदीप कछवाह ने कुमारी वर्षा, ख़ुशी, सोनाक्षी व अन्य कलाकार बच्चों को नक़द पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
क्लब एडमिनिस्ट्रेटर गणपत सालेचा ने स्कूल को 6 कुर्सी देने की घोषणा की। लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा द्वारा सहयोग स्वरूप नक़द रू 15000/- की राशि विद्यालय को भेंट किये। पूर्व अध्यक्ष लायंस नरपत सालेचा ने ज़रूरत अनुसार रू 11000/- तक के सहयोग की घोषणा की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल सुश्री यासमीन सिसोदिया सचिव शेखर मोहनोत ने धन्यवाद दिया
