वाराणसी । अपने लोग-अपना मंच की ओर से गुरुवार को बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस, शहीद दिवस के रुप मे मनाया गया ।जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओ ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशवाहा जो आवाज उस समय उठाई थी। उसी तर्ज पर जाति जनगणना का होना जरुरी है तभी निरीह मानवता को हक ,अधिकार और न्याय मिलेगा ।मंच दूतम के कलाकारो द्वारा जन जागृत गीत से जगदेव प्रसाद कुशवाहा को श्रद्धांजली दी गई ।

श्रद्धांजली सभा मे ज्योती,उमेश चन्द्र मौर्य, अजय रोशन,ब्रह्मचारी पटेल, राजकुमार पटेल, अशोक पटेल, लक्ष्मी शाहू सूरज यादव, अभिषेक विश्वकर्मा,शेषनाथ यादव, नव्या,शिवम आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *