वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित सपा जिला कार्यालय में शिक्षक दिवस के पर देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और क्रांतिकारी समाजवादी नेता बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षकों को बधाई दी। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन्हें बिहार के लेलिन के नाम से जाना जाता है। इन्होंने एक अच्छे समाज को गढ़ने में जान लगा दी थी। इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक रत्न 2024 से कामेश्वरी बिन्द, प्रमोद कुमार सिंह, केशव प्रसाद पटेल, जगदीश प्रसाद यादव एवं रघुनाथ पासी को सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव आनंद मौर्य ने कहा कि वे शिक्षक, दार्शनिक और इंजीनियर भी थे। उन्होंने मैसूर में वृंदावन गार्डेन की शानदार परिकल्पना की थी।

मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि जगदेव बाबू समतामूलक शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर व एक सामान तथा अनिवार्य शिक्षा के पैरोकार थे। जगदेव बाबू क्रांतिकारी तथा ओजस्वी विचारों के प्रखर पत्रकार थे। भारत में ‘सामाजिक-सांस्कृतिक क्रांति के जनक थे।

संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है। नेताजी ( मुलायम सिंह यादव जी) भी खुद शिक्षक रहे। वे शिक्षकों का दुःख दर्द समझते थे। सरकार में रहने के दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया।

जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा केशनाथ यादव ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं जहां अच्छी शिक्षा है और शिक्षकों का सम्मान होता है।

अध्यक्षता जिला महासचिव आनन्द मौर्या, संचालन जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद डॉ० उमाशंकर सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, रामसिंह यादव, संजय प्रियदर्शी, हीरू यादव, अखिलेश यादव, रामकुमार, अशोक यादव, विनोद पटेल, कृष्णा यादव, राजेन्द्र प्रसाद, राजबली यादव, शिवप्रसाद गौतम, हरिशंकर यादव, शिवधनी चौहान, छोटेलाल, धर्मवीर पटेल, अमेरिका प्रसाद, विनोद पटेल, बिंद्रा कुमार, योगेंद्र व विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *