शिक्षक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से शिक्षक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता शाखा परिसर प्रेमचंद नगर (पांडेयपुर) में आयोजित हुआ। जिसमे क्षेत्रो से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक एक व्यक्ति को कुशल नागरिक बनाता है। शिक्षक वह प्रकाश है जो सभी के ज़िन्दगी में रोशनी भर देता है। शिक्षक एक मोमबत्ती रूपी ज्ञान का उजाला है जो लोगों को अँधेरे से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षक की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। शिक्षक अपने शिक्षा के ज़रिये व्यक्ति ,समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। उनकी शिक्षा की वजह से व्यक्ति में आत्मविश्वास का संचार होता है जिसकी वजह से वह अपने ज़िन्दगी में कुछ कर गुजरने की चाहत रखता है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में सीए.जमुना शुक्ला, सीए सुंदेष्णा बासु सीए प्रगति जैजस्वाल सीए द्वेजिन्द्र कुमार सिंह,सीए सुकान्त रॉय थे I संयोजन शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु ने किया। उन्होंने सभी छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए परिणाम घोषित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में सानिया अली प्रथम,अंशित गुप्ता द्वितीय और अनवीसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए.नीरज कुमार सिंह ने दियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *