शेर वाली कोठी में श्री गणेश महोत्सव,श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति का दूसरा दिन

वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में विराजमान मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का रविवार को सुबह विव्दान धन्नजय खुण्टे जी महाराज ने विधिवत श्री गणेश जी पूजन कराया। पूजन वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल व समिति के सदस्यों ने किया। सुबह शेर वाली कोठी के अध्यक्ष सची कुमार शाह ने श्री गणेश जी की महाआरती कर समाज कल्याण की कामना की। रात्रि महाआरती आदिनाथ सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर व्दारिकाराम महराज जी ने की।

सुबह श्रीगणेश जी के मंडप में ब्रह्म राष्ट्र मण्डल के अध्यक्ष सचीन सनातनी के नेतृत्व में सुंदर काण्ड पारायण हुआ।

मुख्य अतिथि सची कुमार शाह ने भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुंदर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया।

सांयकाल छः बजे से फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 47 प्रतियोगी शामिल रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध एंकर शालिनी सिंह वत्स तथा डांस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि श्रीमती बंदना सिंह (मिसेज इंडिया इण्टर नेशनल) रही। प्रथम व्दितीय तृतीय विशेष स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में अतिथि सचीन सनातनी का सम्मान शेर वाली कोठी अध्यक्ष सची कुमार शाह, वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल, संरक्षक सन्तोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रसाद देकर सम्मानित किया।

समारोह में सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल,सुहास पाटिल, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, हनुमंत राव मोरे,तानाजी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़़ ने किया।

*सोमवार को सांयकाल चार बजे चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है*

*आप से सादर अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम को कवरेज हेतु संवाददाता व छायाकार भेजने की कृपा करें*

धन्यवाद

भवदीय

डा कैलाश सिंह विकास

मीडिया प्रभारी

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ।

मोबाइल 9335438153

दिनांक 8 सितम्बर 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *