
शेर वाली कोठी में विराजमान श्री गणेश महोत्सव में तीसरा दिन
वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का आज श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, निखिल पाटिल शेर वाली कोठी अध्यक्ष सची कुमार शाह सहित सदस्य गण ने श्री गणेश जी का भव्य श्रृंगार किया।
विव्दान धन्नजय खुण्टे जी महाराज ने विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया।
महाआरती में आदिनाथ सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डा कल्कि राम महराज व कार्यक्रम संयोजक अशोक शिंदे ने किया। महाआरती में भक्त गण एक दो तीन चार गणपति जी का जय-जयकार, गणपति बप्पा मोरया के साथ ताली बजाकर झूमते दिखे।
सांयकाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व डांस प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें कीर्ति दीक्षित (प्रथम), चयनित गुप्ता (व्दितीय), अंजलि विशाल (तृतीय), पंखुड़ी अग्रवाल व तेजस कुमार सिंह विशेष स्थान डांस प्रतियोगिता में प्राप्त किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिव्या शिंदे (प्रथम),यत्रिका गुप्ता (व्दितीय), वंशिका दिक्षित (तृतीय),हृदया पाटिल (विशेष), स्थान मिला। प्रथम व्दितीय तृतीय विशेष स्थान प्राप्त प्राप्त प्रतिभागी को श्रीमती बंदना सिंह (मिसेज इंडिया इण्टर नेशनल), अदिति चटर्जी (कत्थक नृत्यांगना), शालिनी सिंह वत्स (सुप्रसिद्ध एंकर) ने अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना अदिति चटर्जी के कत्थक नृत्य कर दर्शकों ने खुब ताली बजाकर उत्साह बर्धन किया।
आज सांय काल चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 68 प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रथम व्दितीय तृतीय विशेष स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों को अतिथि गण मधुलिका दिक्षित (वरिष्ठ शिक्षिका), रिति श्रीवास्तव (वरिष्ठ शिक्षका), व मनोज कुमार सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
समारोह में सर्वश्री सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, सची कुमार शाह,हनुमंत राव मोरे,ताना जी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
*मंगलवार को सांयकाल 6 बजे हल्दी कुमकुम, 7 बजे विजय बाल्मीकि ग्रुप का भक्ति नाटक, 7.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित किया गया है*
*आप से सादर अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम को कवरेज हेतु संवाददाता व छायाकार भेजने की कृपा करें*
धन्यवाद
भवदीय
डा कैलाश सिंह विकास
मीडिया प्रभारी
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ।
मोबाइल 9335438153
दिनांक 9 सितम्बर 2024
