वाराणसी। सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू जनमानस पर बढ़ते अत्याचार, भारत में हिन्दूओं की सिमटी स्थिति तथा हिन्दू धर्म में बढते पाखंडवाद व अंधविश्वास खिलाफ हिन्दू जनमानस में जागृति करने एवं हिन्दूओं के सोये हुए स्वाभिमान को जागृत करने के उद्देश्य से नौ जनवरी 2025 से श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक भव्य हिन्दू जोड़ों यात्रा का आयोजन किया गया है।

पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी गुरुदेव दत्त परम्परा की पीठ, आदिनाथ सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डा कल्कि राम महराज एवं हिन्दू जोड़ों यात्रा उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ सचिन सनातनी ने कही।

उन्होंने कहा कि हिन्दू जोड़ों यात्रा का शुभारंभ मे देशभर से आए हजारों साधू ,संत, महंत, महामण्डलेश्वर, विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्य लोग शामिल होंगे।

हिन्दू जोड़ों यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक कल्कि राम महराज व हिन्दू जनमानस से करोड़ों की संख्या में यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *