वाराणसी। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम के जन्म षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) पर्व संस्था के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इसी के साथ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के 88वें जयंती पर्व के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रातःकालीन सफाई श्रमदान के बाद सुबह आठ बजे गुरुपद संभव राम ने महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का विधिवत् पूजन किया। अघोर शोध संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार सिंह ने सफलयोनि का पाठ किया गया। पूज्य बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल (चिरकुट देवी विहार) में हवन-पूजन के बाद दो दिनों तक चलने वाले अखंड संकीर्तन अघोरान्ना परो मन्त्रः नास्ति तत्वं गुरोः परम्” का शुभारम्भ देवी मन्दिर की पञ्च परिक्रमा कर के किया।

उल्लेखनीय है भाद्र शुक्ल सप्तमी तदनुसार मंगलवार 10 सितम्बर को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 88वीं जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से आए संस्था के सदस्य, भक्त व श्रद्धालुगण सम्मिलित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *