
वाराणसी।काशी साहित्यिक संस्थान ट्रस्ट का तृतीय वार्षिक उत्सव आयोजन 18 सितंबर 2024 को पराड़कर भवन वाराणसी में आयोजित किया गया है।जिसमें देश के प्रतिष्ठित रचनाकार उपस्थित रहेंगे।
समारोह में ममता तिवारी की पुस्तक नील नलीनी का विमोचन होगा ।जिसका प्रकाशन जौहरी पब्लिशर के माध्यम से हुआ है। यह पुस्तक एक खंड काव्य है जिसमें मानव छंद पर आधारित 1011 पदों का समावेश है।
साथ ही मंजू गुप्ता कछावा की पुस्तक अपने घर की ओर तथा अपनी तलाश में जो गजल संग्रह है का भी विमोचन होगा। अनिकेत रंजन जी की पिता नामक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।इस समारोह में साहित्य सम्मान प्रदान किए जाने के साथ ही साथ गजल सिंगर मंजू जी का गजल गायन होगा।
उक्त जानकारी काशी साहित्यिक संस्थान की संस्थापिका सुनीता जौहरी ने दी हैं।
