रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। सोमवार लोलार्क छठ के अवसर पर भदैनी स्थित लोलार्क कुंड पर लगभग लाखो की संख्या पर महिला पुरुष अपने संतान की प्राप्ति के लिए स्नान किये।

लखनऊ, प्रतापगढ, बलिया , जौनपुर, चंदौली, सहित उत्तर प्रदेश के जिले से आए स्नानार्थी संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर कुंड मे स्नान किये।

स्नान करने वाले रविवार की शाम से कतारबद्ध होकर अपने क्रम के आने इन्तजार शांत भाव से करते दिखे। सोमवार को शाम तक लाइन लगाकर इंतजार करते हुए देखा गया।

हर किसी के चहरे पर एक उमंग , नया उत्साह था। चारो तरफ भक्तो की रेला था।

कई सामाजिक संगठन के सदस्यगण सेवा कार्य में तत्परता से सेवा कार्य में जुटे रहे। इस सेवा कार्य में सामाजिक संगठन एवं नागरिक सुरक्षा के सदस्य के सदस्यों का सेवा कार्य सराहनीय कदम रहा। बाबतपुर से आई हुई महिला लाइन मे अचानक बेहोश होकर गिर जाने पर नागरिक सुरक्षा के सेक्टर वार्डन सुरैया बानो ने इलेक्ट्राल पाउडर पिलाकर स्वास्थ कर नहाने के लिए भेजी। संगठन ठंडा पानी , गरम चाय पिलाये स्नानार्थियों के लिए प्रबंधन किए ।

लोलार्क कुंड का मेला रात लगभग दस बजे सम्पन्न हुआ। मेले में प्रमुख रूप से समाज संगठन के रमेश पाण्डेय, नागरिक सुरक्षा घटना नियंत्रक दिलीप पाण्डेय, सेक्टर वार्डन बिपिन पांडेय, पोस्ट 5 के सेक्टर वार्डन सुरैया बानो सहित पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी गण शामिल रहे।

कहा जा रहा है कि इस वर्ष लगभग 5 लाख स्नानार्थी कुंड मे स्नान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *