
शेर वाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का चौथा दिन, विसर्जन कल

रिपोर्ट :-आशीर्वाद सिंह

वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव में दिन सुबह व रात 9 बजे महाआरती श्रीगणेश जी पूर्व मंत्री, शहर दक्षिण विधायक डा नीलकंठ तिवारी तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा समिति पदाधिकारी गण ने सोमवार को महाआरती कर राष्ट्र कल्याण की भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की।
मुम्बई के सुप्रसिद्ध लाल बाग का राजा श्रीगणेश महोत्सव में डा नीलकंठ तिवारी (विधायक), एस चिनप्पा (संयुक्त पुलिस आयुक्त), मनोज कुमार सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता), वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, संत ऋतेश्वर महराज ,सुनीता सोनी (वरिष्ठ समाजसेवी) प्रज्ञा पाठक ( क्षेत्राधिकारी) का सम्मान समिति के पदाधिकारी मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, दे कर सम्मानित किया।
श्रीगणेश मंडप में चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता,
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, आयोजित रहा। कुल 67 प्रतियोगी शामिल रहे, जिसमें चांदनी विश्वकर्मा, अनन्या कसेरा,रिना, अनीषा कुमार मेहंदी प्रतियोगिता में, नेहा पाटिल, अर्चना पाटिल, अर्चना तापखडे, स्मिता पाटिल म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व्दितीय तृतीय विशेष स्थान प्राप्त किया। उन्हें मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता ने प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
मंगलवार को रात आठ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह रहा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी जी के नामांकन प्रस्तावक, वैदिक विव्दान पं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ तथा अध्यक्षता आदि सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर कल्कि राम महराज ने किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से पं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ( वैदिक विव्दान), महामण्डलेश्वर कल्कि राम महराज, डा सचिन सनातनी (धर्म आध्यात्म), डा शामिनी राणा (चिकित्सा), डा सोम शंकर दूबे ( विज्ञान सेवा), प्रकाश अग्रवाल ( समाज सेवा) प्रो राम नारायण व्दिवेदी ( शिक्षा सेवा)
स्वामी मुक्तानंद सरस्वती (सम्मान सेवा) को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, मुख्य अतिथि, समिति के पदाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की महिला मण्डल ने श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सदा सुहागन का आशीर्वाद लिया साथ ही उपस्थित महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर बधाई दी।
विजय वाल्मीकि की टीम ने विभिन्न मुद्राओं में शंकर पार्वती, गणेश स्वरूप पर मंचन कर उपस्थित जन से ताली बटोरी।
समारोह में सर्वश्री सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, सची कुमार शाह,हनुमंत राव मोरे,ताना जी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
